मिशन 2047: फिर से उजागर हुआ इस्लामिक कट्टरपंथ की साजिश

मिशन 2047: फिर से उजागर हुआ इस्लामिक कट्टरपंथ की साजिश

नमस्कार दोस्तों,

मैं एक पूर्व मुस्लिम हूँ। जिस धर्म को मैंने बचपन से सीखा, उसकी किताबों को पढ़ा, नमाज़ पढ़ी और रमज़ान रखा, उसी से मैंने अलग होने का फैसला किया। कारण? सच्चाई सामने आई। कुरान और हदीस में जो हिंसा, काफिरों के प्रति घृणा और दुनिया पर इस्लामिक प्रभुत्व की बातें लिखी हैं, उन्हें नकारा नहीं जा सकता। आज जब मैं मध्य प्रदेश ATS की ताज़ा खुलासे को देखता हूँ, तो मेरे मन में गुस्सा, दर्द और चिंता का मिश्रण उभरता है।

PFI का ‘मिशन 2047’ क्या है?

मध्य प्रदेश ATS ने हाल ही में मोहम्मद फराज उर्फ खालिद सैफुल्लाह समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के इस मिशन का मकसद 2047 तक भारत सरकार को उखाड़ फेंकना और यहां इस्लामिक शासन स्थापित करना है। पाकिस्तानी हैंडलर ऑनलाइन ग्रुप्स (व्हाट्सएप, टेलीग्राम) के जरिए युवाओं को भर्ती कर रहे थे। उन्हें जिहादी वीडियो, कट्टर सामग्री भेजी जा रही थी। गरीब, अविवाहित युवाओं को टारगेट किया जा रहा था ताकि परिवार की जिम्मेदारी न रोके। उन्हें टारगेट किलिंग, शहादत और मुजाहिद बनने की ट्रेनिंग का वादा किया जा रहा था। कुछ को पाकिस्तान या अफगानिस्तान भेजकर ट्रेनिंग देने की योजना भी थी।

यह कोई नई साजिश नहीं है। PFI पर 2022 में ही प्रतिबंध लगा था, लेकिन इसका नेटवर्क अभी भी सक्रिय है। sleeper cells बनाए जा रहे हैं, फंडिंग हो रही है और पाकिस्तान से निर्देश आ रहे हैं।

एक्स मुस्लिम के नजरिए से सच्चाई

जब मैं मुसलमान था, तब भी मुझे जिहाद की कहानियां सुनाई जाती थीं। “काफिरों से लड़ो”, “इस्लाम सबसे ऊपर” – ये बातें मस्जिदों, मदरसों और घरों में आम थीं। लेकिन जब मैंने खुद पढ़ा, तो समझ आया कि ये विचारधारा शांति नहीं, वर्चस्व की है। आज के युवा फराज जैसे लोग सोशल मीडिया पर आसानी से radicalize हो जाते हैं क्योंकि इस्लाम की मूल शिक्षा ही exclusivity और supremacy सिखाती है।

मैंने देखा है कि कैसे moderate मुसलमान भी चुप रहते हैं या denial में रहते हैं। जब PFI या ISIS जैसी चीजें सामने आती हैं, तो “ये तो कुछ लोग हैं” कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। लेकिन हकीकत ये है कि समस्या जड़ में है – इस्लामिक ideology में। जब तक मुस्लिम समुदाय सुधार नहीं करेगा, reform नहीं लाएगा (खासकर triple talaq, polygamy, blasphemy laws और jihad की मानसिकता), उतने दिन तक ये खतरा बना रहेगा। और मैं ये भी जानता हूं कि इस्लाम में सुधार की कोई गुंजाइश नहीं क्योंकि इस्लाम में ये साफ तौर पर कहा गया है कुरान की सभी आयतें क़यामत तक बदली नहीं जा सकती।

भारत पर खतरा

2047 भारत की आजादी का 100वां साल है। देश के ज्यादातर लोग मिलकर एक मजबूत राष्ट्र बनाना चाहते हैं, लेकिन भारत और पड़ोसी मुस्लिम देश के कुछ लोग और उनकी ऐजेंसियां अपना एजेंडा चलाकर इसे इस्लामिक राज्य बनाना चाहते हैं। यह न सिर्फ हिंदुओं के खिलाफ है, बल्कि उन मुसलमानों के खिलाफ भी है जो शांति से रहना चाहते हैं, जो शिक्षा, प्रगति और भारतीय संविधान में विश्वास रखते हैं।

क्या करना चाहिए?

1. सरकार को ऐसे नेटवर्क पर सख्ती से कार्रवाई जारी रखनी चाहिए। UAPA जैसे कानूनों का सही इस्तेमाल हो।
2. मुस्लिम युवाओं को mainstream शिक्षा, skill development और भारतीय मूल्यों से जोड़ना जरूरी है। मदरसों में सुधार और निगरानी करनी चाहिए।
3. हम सब नागरिकों को radicalization की पहचान करनी चाहिए और रिपोर्ट करना चाहिए।
4. liberal और secular मुसलमानों को खुलकर कट्टरपंथ की निंदा करनी चाहिए, न कि “इस्लामोफोबिया” का रोना रोना चाहिए।

मेरा संदेश उन युवाओं को जो इस जाल में फंस सकते हैं: भाई, जिहाद की राह मौत और तबाही की है। शिक्षा, मेहनत और शांति से जीने की राह अपनाओ। भारत हम सबका है – इसे टुकड़ों में बांटने की कोशिश न करो।

अंत में

‘मिशन 2047’ नाकाम होना चाहिए। भारत 2047 में विकसित राष्ट्र बनेगा, न कि किसी ख़िलाफ़त का गुलाम। एक्स मुस्लिम होने के नाते मैं कहता हूँ – सच्चाई को स्वीकार करो, सुधारो और आगे बढ़ो।

जय हिंद।

आपकी राय क्या है? कमेंट में जरूर बताएं।

(यह लेख मेरी व्यक्तिगत अनुभव और सार्वजनिक सूचनाओं पर आधारित है।)