अगस्त 2026। बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक घर से चार लाशें निकलीं — 65 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी प्रीतिलता, 23 साल की बेटी अगामी और 12 साल का बेटा प्रियम। एक ही परिवार, एक ही रात — चार ज़िंदगियां खत्म। जिस घर में कभी हंसी गूंजती थी, वहां अब सिर्फ सन्नाटा और सवाल हैं।
लेकिन जैसे ही यह खबर फैली, उसके साथ एक और चीज़ और भी तेज़ी से दौड़ी — कहानी।
वायरल कहानी
सोशल मीडिया पर वेरिफाइड अकाउंट्स से दावा किया है कि: “बांग्लादेशी बदमाशों ने पूरे हिंदू परिवार का सफाया कर दिया! पत्नी-बेटी के साथ गैंगरेप! साथ ही बेटी के जबड़ा टूटा हुआ ,चेहरा तेजाब से जला हुआ और आंखे निकली हुई!” —
बांग्लादेश की पुलिस ने जो कहानी बनाई है वो कुछ और ही है: पुलिस ने दो निर्दोष हिंदू लड़कों को बलि का बकरा बनाया हैं — मुग्धो दास (सुनार) और सिद्धार्थो दास (मछली व्यापारी)। दोनों दोनों नशेड़ी है। पुलिस के मुताबिक मकसद याबा पीने पर रोक का विवाद और लूट था।
और सबसे बड़ी बात — मामला अभी बंद नहीं हुआ है। जांच डिटेक्टिव ब्रांच को सौंपी जा चुकी है, और जिस पुलिस कमिश्नर ने “केस सॉल्व” का ढिंढोरा पीटा था, उसका तबादला हो चुका है। मतलब? सच्चाई अभी किसी की जेब में नहीं है। फिर भी कहानी बिक गई।
कुछ सवाल जिसका जवाब पुलिस के पास नहीं है –
-
- चार हत्याएं, बिना एक चीख के– चार इंसान एक घर में मारे गए, पड़ोसियों को कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने 24 घंटे में “केस सॉल्व” घोषित कर दिया;
- पुलिस के दावे, पोस्टमार्टम के उलट– फिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उसकी कहानी को चुनौती दी (न जबड़ा टूटा, न आंखें निकाली गईं, न एसिड — पुलिस के दावों के उलट); फिर कमिश्नर ही बदल दिया गया।
- डकैती का नाटक या सच्ची डकैती- गणपति सर ने घर बनाने के लिए प्रॉविडेंट फंड से 15 लाख टका निकाले थे। वो कहां है। लूट के लिए सामान बिखेरा गया, या डकैती का दिखावा। लेकिन अगर हत्या के बाद यह सब “स्टेज” किया गया, तो असली मकसद क्या था?
- बिजली वाली कहानी– बाद के ब्योरे में पुलिस ने कहा — हत्याओं के बाद आरोपी ने CCTV के डर से बिजली के मीटर के तार काटे, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ और पूरा घर अंधेरे में डूब गया। यानी हत्याओं के बाद अंधेरा। तो फिर हत्याएं किस रोशनी में हुईं?
अगर यह नशे और लूट का मामला है, तो मामला इतना उलझा हुआ क्यों है और अगर आरोपी को बांग्लादेश की पुलिस ने बलि का बकरा बनाया है तो ये सब कुछ अपनी उसी कहानी को दोहरा रहा है जो भारत और बांग्लादेश के बंटवारे की शुरुआत से हुई थी और हिंदुओं को एक एक करके मुस्लिम गुंडों के द्वारा नरसंहार और महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ था।
1. बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का इतिहास
जनसांख्यिकीय पृष्ठभूमि — 33% से 7.95% तक

बांग्लादेश जनगणना प्राधिकरण के अनुसार पिछले 50 वर्षों में ~75 लाख हिंदू धार्मिक उत्पीड़न और भेदभाव के कारण देश छोड़ चुके हैं। ढाका यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्री अबुल बरकत का दावा: 1964–2013 के बीच ~1.13 करोड़ हिंदू पलायन कर चुके (औसतन 632 प्रतिदिन)। (स्रोत: 2022 जनगणना, Dhaka Tribune 2016, )
2. महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा —

हिंसा के हर दौर में महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की रिपोर्टें मिली हैं (विशेषकर 1971 और 2001 में ये व्यापक रूप से दस्तावेजित हैं
3. इस्लामी आतंकी हमले (2015–2016)
-
- 2016 में इस्लामी आतंकियों ने अल्पसंख्यकों पर हमलों की श्रृंखला चलाई — जून 2016 में 2 दिनों में अल्पसंख्यकों पर 3 घातक हमले, जिसमें एक हिंदू पुजारी की हत्या शामिल थी (BBC, 7 जून 2016)।
- 2017: राष्ट्रीय हिंदू महाजोट (BJHM) के अनुसार उस साल 107 हिंदू मारे गए, 25 महिलाओं/बच्चों से बलात्कार, 235 मंदिर तोड़े गए (संगठन का दावा)
4. अगस्त 2024 — शेख हसीना के पतन के बाद
-
- 5 अगस्त 2024 को हसीना सरकार गिरने के बाद हिंदुओं के घरों, दुकानों, मंदिरों पर बड़े पैमाने पर हमले।
- 4–20 अगस्त के बीच 2,010 घटनाएं, 157 परिवारों के घर/व्यवसाय नष्ट, 152 मंदिर क्षतिग्रस्त, 5 हिंदू मारे गए
- प्रथम आलो की जांच (49 जिले): 1,068 हमले; कुल 912 घटनाओं में कम से कम 506 मामलों में पीड़ित अवामी लीग से जुड़े थे —
- नेत्र न्यूज़ की जांच (30 अक्टूबर 2024): 9 हिंदू मौतें
- समकाल अखबार: 296 घटनाओं की जांच जिनमें 135 सही पाईं
- पुलिस के अनुसार: 5–20 अगस्त के 98.4% मामले राजनीतिक कारणों से
- खुलना में सबसे ज्यादा नुकसान (295+ घर/व्यवसाय); बागेरहाट में सेवानिवृत्त शिक्षक मृणाल कांति चटर्जी की मौत (6 अगस्त); जशोर के बेजपारा में ~200 हिंदू परिवारों वाले मोहल्ले पर हमला
- ठाकुरगांव में 700-800 हिंदू सीमा पर जमा हुए (भागने की कोशिश);
- बांग्लादेश की सरकार ने कहा: 23 हिंदुओं की मौत का दावा पुलिस ने खारिज किया; (स्रोत: Daily Star, Prothom Alo, Netra News, Samakal, BBC, Reuters, UN OHCHR रिपोर्ट
5. हाल के लक्षित हत्याकांड (2021–2026)
-
- अक्टूबर 2021 (हजीगंज/सिराजगंज): दुर्गा पूजा हिंसा में भीड़ ने हिंदुओं को मारा (अलजज़ीरा)।
- 2024 (करिमगंज, किशोरगंज): 17 नवंबर 2024 — एक मुस्लिम किशोरी से “रोमांटिक रिश्ते” के आरोप में हिंदू युवक को सेना की मौजूदगी में पीट-पीटकर मारा गया (समकाल/प्रथम आलो)।
- दिसंबर 2025/जनवरी 2026 (दीपु चंद्र दास, ढाका): 27 वर्षीय हिंदू गारमेंट कर्मचारी पर “पैगंबर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी” का आरोप लगा; भीड़ ने उसे पीट-पीटकर मारा, शव पेड़ से लटकाया और जला दिया — यह दस्तावेजित लिंचिंग है (ABC News, 3 जनवरी 2026:
- अगस्त 2026 (रंगपुर — वर्तमान मामला): गणपति चक्रवर्ती परिवार की चार सदस्यों की हत्या; बलात्कार के दावे
इस पूरे इतिहास में एक पैटर्न साफ दिखता है: हर हिंसा के दौर में तीन अलग-अलग आँकड़े सामने आते हैं — अल्पसंख्यक संगठनों का (सबसे बड़ा), सरकार/पुलिस का (सबसे छोटा), और स्वतंत्र मीडिया/फैक्ट-चेकर्स का (बीच का)। जैसे:
निष्कर्ष
बांग्लादेश हो , पाकिस्तान हो या दुनिया का कोई भी इस्लामिक देश जहां गैरमुस्लिमों की आबादी भी रहते हो तो वाहन इसी तरह की घटनाओं का इतिहास रहा है क्योंकि इस्लाम की यही मानसिकता रहा है । पूरी दुनिया में इस्लाम फैलाना और जहां इस्लामिक हुकूमत हो जाए वहां शरीयत लागू करना। गैर मुस्लिम पर अत्याचार और उसे धर्मांतरित कर मुसलमान बनने को मजबुर करना नहीं तो खत्म कर देना।
यह लेख एक लेखक का व्यक्तिगत विश्लेषण है।
स्रोत–
OTN bangla
Wikipedia — Hinduism in Bangladesh (जनगणना, 1990/2001/2013/2021/2024 खंड)
Wikipedia — 2024 Bangladesh anti-Hindu violence
HRW — Bangladesh: Deadly Attacks on Hindu Festival (21 अक्टूबर 2021)
Amnesty — Protection of Hindus must be ensured (18 अक्टूबर 2021)





